पटना ग्रामीण: पटना से अयोध्या की सीधी विमान सेवा शुरू, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने लगाया जय श्रीराम का नारा
पटना एयरपोर्ट से अयोध्या जाने के लिए सीधी विमान सेवा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले यात्रियों ने जय श्री राम का नारा लगाया। दरअसल स्पाइसजेट की ये फलाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को पटना से सीधे अयोध्या जाएगी, जहां जाकर भक्तजन रामलला का दर्शन कर सकेंगे।