पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज थाना इलाके में सब्जी विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH में भर्ती
पटना : पटना सिटी के मेंहदीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए घायल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मेंहदीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।