सवायजपुर: पचदेवरा क्षेत्र में भूमि विवाद में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से निर्मम हत्या, गांव में तनाव
पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में गुरुवार दोपहर भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक राधे श्याम के बेटे संजीव कुमार ने बताया कि गांव के ही अखिलेश, अवधेश, बृजेश और मंजेश से उनका काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है।