दमोह: रमपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे मिले युवक की जिला अस्पताल में मौत, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा
Damoh, Damoh | Jul 5, 2026 दमोह। नोहटा थाना क्षेत्र के रमपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रमपुरा निवासी 24 वर्षीय गोविंद यादव रविवार रात करीब 8 बजे नदी किनारे बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के शव ग्रह में सुरक्षित रखवा दिया है।