अंबाह: फोन कर बुलाया, दोहरी रोड पर युवक से मारपीट, मामला दर्ज
Ambah, Morena | May 13, 2026 अंबाह के गुरुद्वारा मोहल्ला निवासी मनीष सखवार को गोलू उर्फ आशिक, अक्षय उर्फ अभिषेक और आकाश सखवार ने फोन कर घर के बाहर बुलाया। बात करने के बहाने बाइक पर बैठाकर दोहरी रोड बंबा ले गए। चुगली का आरोप लगाकर गाली-गलौज की, फिर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। सिर, पीठ और हाथों में चोट आई। चाचा दीपक और भाई ने बचाया। आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।