होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में सेफ क्लिक 2.0 अभियान शुरू पुलिस अधीक्षक ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नर्मदापुरम पुलिस ने मंगलवार को सेफ क्लिक 2.0' साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर जागरूकता रथ को रवाना किया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रथ को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। यह रथ लोगों को साइबर ठगी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।