सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में चुनावी उपेक्षा पर जताया आक्रोश
नगरपालिका चुनाव में ब्राह्मण व जनरल समाज को दरकिनार करने का आरोप, पंचायत चुनाव को लेकर जनजागरण अभियान का निर्णय
मेड़ता सिटी। मेड़ता में रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगरपालिका चुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज एवं जनरल समाज को दरकिनार किए जाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।
बैठक में नगरपालिका चुनाव में विजयी हुए ब्राह्मण समाज के पार्षदों के कल सिखवाल भवन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जनरल समाज के हितों की रक्षा के लिए मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं ढाणी में जनजागरण अभियान चलाने पर चर्चा की गई।
बैठक में मच्छराज सिखवाल, ठाकुर बलवीर सिंह, रामेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, त्रिभुवन जोशी, विमलेश व्यास, नंदू जी खंडेलवाल, सत्यनारायण सिखवाल, पार्षद शांतिलाल, कमल शर्मा, प्रदीप दाधीच, महे
Merta, Nagaur | Sep 28, 2026