ललितपुर: रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले रजवारा निवासी आदित्य की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी
रजवारा निवासी आदित्य सेन का शव बिरारी स्थित रेलवे लाइन पर क्षत विक्षत अवस्था मिला था । सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।जहां उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सौपा गया है।वही आदित्य की मौत की गुत्थी हत्या एवं आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। परिजनों द्वारा गांव के दो लोगों पर हत्या के आरोप लगाए है।