औरैया: कोतवाली क्षेत्र के बसंत पेट्रोल पंप के समीप ई रिक्शा ने मोपेड में मारी टक्कर दंपति हुए घायल, किया गया रेफर
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया दौलतपुर निवासी रामनाथ पुत्र भवानी शंकर अपनी रिश्तेदारी से पत्नी गिरिजा देवी के साथ इटावा की ओर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड बसंत पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे उसी समय उल्टी साइड से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी जिससे मोपेड सवार दंपति रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।