गुना में हनुमान चौराहे पर बाल भिक्षा वृत्ति की शिकायत पर 29 अक्टूबर दोपहर को महिला बाल विकास विभाग, वन स्टाफ सेंटर, श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। पांच बच्चों को रेस्क्यू कर अभीरक्षा में लिया। जिन्हें बाल कल्याण समिति गुना में प्रस्तुत किया। जहां संरक्षकों को बाल भिक्षा वृत्ति पर जानकारी दी प्रावधान कानून बताएं, समझा कर बच्चे सौंपे गए।