गुना नगर: पाएगा मोहल्ला बड़ा जैन मंदिर के पास दिखा कबर बिज्जू, लोगों में हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गुना शहर के पाएगा मोहल्ला स्थित बड़े जैन मंदिर के पास शनिवार को एक घायल कबर बिज्जू मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्यजीव का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। वनपाल आयुष भार्गव ने बताया कि कबर बिज्जू घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला था। उपचार के बाद उसे स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ा जाएगा।