चूरू: तेहनदेसर से चोरी के प्रयास में मूर्ति खंडित करने का आरोपी गिरफ्तार, मंदिरों से केवल नकदी चुराता है, सोना-चांदी नहीं छूता
Churu, Churu | Jun 28, 2026 सुजानगढ़ के मूंदड़ा स्थित सत्यवादी वीर तेजाजी मन्दिर में चोरी के प्रयास के दौरान मूर्ति खंडित करने के आरोपी चोर को पुलिस ने गिरतार कर लिया है। डीएसपी दरजाराम बोस ने बताया कि घटना के बाद सदर पुलिस की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस की दो टीमें चोर की तलाश कर ऊंटालड़ के रहने वाले हेमसिंह (22) पुत्र अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।