गुना नगर: भुल्लनपुरा में कोतवाली थाना पुलिस ने 59 भैंस और पाड़ा से भरे एक ट्रक को पकड़ा, तीन लोगों को किया गिरफ्तार
भुल्लनपुरा से कोतवाली पुलिस ने 59 भैंस और पाड़ा से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि क्रूरता पूर्वक 59 भैंस और पाड़ा ट्रक में भरे हुए थे जिन्हें कैंट गौशाला में रखा गया है। ट्रक के साथ पकड़े गए तीनों लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है व ट्रक को जब्त किया है।