गुना नगर: नगर पालिका परिषद के हाल में हुई बैठक में दो पार्षदों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
गुना नगर पालिका के परिषद हॉल में 27 फरवरी को हुई परिषद की बैठक में दो पार्षदों में मारपीट हो गई मारपीट और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद बृजेश राठौर और वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद राजू ओझा के बीच सड़क के मुद्दे को लेकर विवाद होना बताया गया है। बैठक में मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।