गुना नगर: जिले में MP बोर्ड कक्षा 10वी की मूल विषयो की परीक्षाए हुई पूरी, 28 फरवरी को व्यवसायिक शिक्षा का चुनिंदा छात्र देंगे पेपर
गुना जिले में 54 केंद्रो पर 5 फरवरी से शुरू एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के मूल विषयो की परीक्षाएं पूरी हो गई। 28 फरवरी को कक्षा दसवीं में व्यावसायिक शिक्षा का पेपर चुनिंदा छात्र देंगे। वही कक्षा 12वी की 6 फरवरी आयोजित परीक्षाओ का समापन 6 मार्च को होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर एमपी बोर्ड कक्षा 10वी और 12वी की परीक्षाओं का परिणाम भी जल्द घोषित होने की संभावना है।