शेखपुरा: अरियरी थाना की पुलिस ने फरपर गांव में शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक शराबी को किया गिरफ्तार
फरपर गांव में शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। शराबी की पहचान फरपर गांव निवासी रामाशीष चौहान के पुत्र सुनेलाल चौहान के रूप में किया गया है। बताया गया कि शराब पीकर गांव में हंगामा मचा रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।