उज्जैन शहर: महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र समीप 20 करोड़ की लागत से 50हजार वर्ग फुट मे बनेगा आधुनिक लड्डू प्रसाद यूनिट।
उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति अब लड्डू निर्माण इकाई के लिए मंदिर समिति के नए अन्नक्षेत्र के समीप नया भवन तैयार कर रही है। प्रसाद निर्माण इकाई के लिए यूडीए के माध्यम से कार्य भी शुरू हो गया है। यहां करीब 50 हजार वर्ग फीट में निर्माण होगा। आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। देखिए रिपोर्ट...