उज्जैन शहर: राखी पर्व पर महिलाओं के लिए चलेगी शहर में निःशुल्क सिटी बस! जनसंवाद कार्यक्रम में महापौर का बयान।
आगामी रक्षाबंधन पर्व पर विगत दो वर्षो के अनुरूप इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसे निःशुल्क चलेगी। महिलाए निःशुल्क सुगमता के साथ सफर कर सकेगी। इस बात की घोषणा महापौर मुकेश टटवाल ने गुरूवार को उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा वार्ड क्र. 35 के मंछामन कालोनी स्थित आनंद भवन मे आयोजित जनसंवाद शिविर मे कही। महापौर ने कहा और भी बाते कही देखिए रिपोर्ट.