उज्जैन शहर: महापौर मुकेश टटवाल ने किया शहर में वार्ड 33 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण। देखिए तस्वीरें।
महापौर के अनुसार वार्ड 33 में लगातार सफाई व्यवस्था की शिकायते उन्हें मिल रही थी इसी क्रम में महापौर ने चारधाम मंदिर से हरसिद्धि चौराहे तक की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जो वार्ड 33 में आता है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि चारधाम मंदिर के समीप गौशाला के पास ठेलो के माध्यम से पशुओं को चारा डालने के कारण क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है।