जबलपुर शहर के सबसे व्यस्ततम मदन महल फ्लाईओवर पर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दो युवतियां फ्लाईओवर के बीचों-बीच खड़े होकर केक काटती और जमकर आतिशबाजी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवतियों ने न केवल ट्रैफिक के बीच केक काटा, बल्कि कलर स्मोक और पटाखों का भी जमकर इ