संपतचक: संपतचक के दो युवाओं ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में लहराया परचम, नगर परिषद ने किया सम्मानित
संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के दो होनहार युवाओं ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रंजेश राज का चयन राज्य कर सहायक आयुक्त पद पर हुआ है,जबकि जितेंद्र कुमार ने एसडीएम पद के लिए चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों अभ्यर्थियों की सफलता पर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे संपतचक नगर परिषद कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कि