इस्माइलपुर: विक्रमशिला पुल पर पुलिस की मुस्तैदी से बची युवती की जान
नवगछिया: विक्रमशिला पुल पर रविवार को पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला निवासी स्व. मो. समशेर की 25 वर्षीय पुत्री नेहा खातून ने पुल से गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी जान बचा ली।