कोंडागांव: 26 अप्रैल को होने वाले कांकेर संसदीय क्षेत्र में मतदान हेतु कोंडागांव कॉलेज मैदान से आज 290 मतदान दलों को किया गया रवाना
कांकेर संसदीय क्षेत्र निर्वाचन हेतु 26 अप्रैल को मतदान किया जाना है। जिसके तहत कोंडागांव जिले में आने वाले केशकाल विधानसभा क्षेत्र में भी 290 मतदान केंद्रों में प्रातः 7:00 से दोपहर 3:00 तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 290 मतदान दलों को आज गुरुवार की सुबह शासकीय शहीद गुंडाधुर महाविद्यालय से मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है।