कोंडागांव: केशकाल विधानसभा क्षेत्र के 60 से 65 संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम: पुलिस कप्तान
कोंडागांव पुलिस कप्तान वाय अक्षय कुमार ने 25 अप्रैल को जानकारी देते हुए बताया कि कांकेर लोकसभा अंतर्गत केशकाल विधानसभा क्षेत्र के 60-65 ऐसे नक्सली संवेदनशील मतदान केंद्र है, जहां पर सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती कर दी गई है। शांतिपूर्ण मतदान हेतु हर संभव कोशिश कोंडागांव पुलिस के द्वारा की गई है।