कोंडागांव: कॉलेज ग्राउंड कोंडागांव से कलेक्टर ने 290 मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण के तहत कांकेर लोकसभा की केशकाल विधानसभा में 26 अप्रैल को मतदान होना है। 25 अप्रैल को केशकाल के 290 मतदान केंद्र हेतु लगभग 2000 से अधिक मतदान कर्मियों को कोंडागांव कॉलेज ग्राउंड से कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। अन्य मतदान कर्मियों को रिजर्व के रूप में भी रखा गया है।