कोंडागांव: जिले को एनीमिया मुक्त बनाने को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण, 6 माह से 49 वर्ष तक के लोगों की जांच जारी
जिले को एनीमिया मुक्त बनाने स्वास्थ्य विभाग ने तीसरे चरण का अभियान शुरू कर दिया है। इसमें 6 माह से 49 वर्ष तक के सभी लोगों की जांच की जा रही है। इसके तहत जिले के सभी ब्लॉकों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 22 अप्रैल से शुरू किए गए तीसरे चरण के अभियान में 6 माह से 19 वर्ष के बच्चों व किशोरों और 20 से 49 वर्ष की गर्भवती, शिशुवती व अन्य महिलाओं की जांच की गई।