बौंसी: रेफरल अस्पताल बौंसी में आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा, मरीज को सौंपा गया कार्ड
Bausi, Banka | Apr 15, 2026 आयुष्मान भारत योजना के जिला कोऑर्डिनेटर पवन कुमार ने बुधवार को रेफरल अस्पताल बौसी का दौरा कर आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में तैनात आरोग्य मित्र मिथुन कुमार से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और कार्ड निर्माण प्रक्रिया का ऑडिट किया।