लोहरदगा: पावर गंज चौक स्थित देवी मंदिर हनुमान मंदिर का 16वां वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ हुआ सम्पन्न
सोमवार को भगवान हनुमान मंदिर के वार्षिक उत्सव को लेकर सुबह 7 बजे से पूजन, आरती,एव हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। उसके पश्चात दोपहर 1 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया ,जिसमे सैकड़ो की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। वही संध्या 7 बजे महाआरती एव प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर नव युवक संघ पॉवरगंज के रवि कुमार वर्मा,अनूप साहु आदि मौजूद थे।