खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
खुसरूपुर पुलिस ने अलग-अलग काण्डो में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक फरार आरोपी को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।