मेरठ: किठौर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद के चलते बड़े भाई ने किया छोटे भाई पर जानलेवा हमला, एसएसपी से की कार्यवाही की मांग
Meerut, Meerut | Aug 16, 2024 मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र स्थित गांव कायस्थ बड्ढा में जमीन के विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर दराती से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी भाई के हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया आरोप है की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस आरोपी पर कार्यवाही नहीं कर रही है शुक्रवार को पीड़ित ने एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।