जलालाबाद: कटियुली गांव के मोड़ पर बाइक बचाने के दौरान टेंपो पलटा, 7 लोग घायल, दो गंभीर
शाहजहांपुर के जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर कटियुली मोड़ के पास एक टेंपो बाइक को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने टेंपो सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी