Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
jnchetna
चाचा DC के शिकायत दे है और नगर परिषद गली पर गली बनवा रही चाचा की?
Bhiwani, Bhiwani
| Jun 11, 2026
MORE NEWS
भिवानी में मजदूरों का प्रदर्शन #bhiwani #viral #viralvideo #protest #bhiwaninews
Bhiwani, Bhiwani | Jun 13, 2026
गिरते लिंगानुपात पर सख्त हुआ स्वास्थ्य विभाग : नकीपुर के मैडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी अवैध गर्भपात की दवाओं की बिक्री और एक्सपायरी दवाओं के प्रबंधन पर दी कड़ी चेतावनी पंजीकृत चिकित्सक की वैध पर्ची बगैर गर्भपात संबंधी दवा बेचना गैरकानूनी : डा. प्रवीण भिवानी, 13 जून : क्षेत्र में लगातार गिरते लिंगानुपात को बेहद गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नकीपुर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के सभी मैडिकल स्टोर्स पर व्यापक औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण रूप से रोक लगाना और इलाके में पीसीपीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना था। डा. प्रवीण कुमार ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी पंजीकृत चिकित्सक की वैध पर्ची के बिना गर्भपात संबंधी कोई भी दवा बेचना गैरकानूनी है। टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों के साथ किसी भी प्रकार की अवैध सांठगांठ को लेकर भी संचालकों को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण दल ने दवाओं के रख-रखाव और उनकी गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया। डा. प्रवीण कुमार ने सभी मैडिकल स्टोर संचालकों को एक्सपायरी डेट पार कर चुकी दवाओं के प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिया कि कि एक्सपायर हो चुकी दवाओं को बिक्री वाले मुख्य स्टॉक से तुरंत अलग किया जाए। ऐसी दवाओं को एक अलग डिब्बे या रैक में रखा जाए, जिस पर स्पष्ट अक्षरों में नॉट फॉर सेल लिखा होना अनिवार्य है। एक्सपायरी दवाओं का बायो-मेडिकल वेस्ट नियमों के तहत सुरक्षित निपटान सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी भी स्टोर पर बिक्री के लिए रखे गए स्टॉक में एक्सपायरी दवाएं पाई गई तो ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान डा. प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया कि कन्या भ्रूण हत्या या अवैध लिंग जांच में किसी भी मेडिकल स्टोर की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता एक संगीन अपराध है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। सभी दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि यदि इलाके में लिंगानुपात की गिरावट के पीछे किसी भी दवा विक्रेता की लापरवाही, अवैध दवाओं की बिक्री या मिलीभगत सामने आती है, तो उसका लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है। क्षेत्र के लिंगानुपात के आंकड़ों में सुधार लाने और पूरी तरह से कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए आने वाले हफ्तों में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण और ट्रैकिंग लगातार जारी रहेगी
Bhiwani, Bhiwani | Jun 13, 2026
विकास के विश्वास व जनकल्याण का संदेश : कायला में भाजपा का पौधारोपण और स्वच्छता अभियान पीएम मोदी के 12 साल विकास के महाअभियान के तहत कायला स्कूल में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान पीएम मोदी का विजन देश को प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा : सुनील भारद्वाज धारेडू भिवानी, 13 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के महाअभियान के तहत शनिवार को गांव कायला के राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मंडल सह संयोजक राजकुमार फौजी नौरंगाबाद के नेतृत्व में व्यापक पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा सुनील भारद्वाज धारेडू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का जीवंत उदाहरण है जो देश को प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। मोदी के नेतृत्व के इन 12 वर्षों ने यह साबित कर दिया है कि जब सरकार विकास के विश्वास और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम करती है, तो बदलाव सीधे जमीन पर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि गांव कायला के स्कूल कैंपस में जो पौधे रोपे गए हैं, वे हमारे आने वाले कल की खुशहाली और सुरक्षित पर्यावरण का प्रतीक हैं। वहीं, स्वच्छता अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पीएम मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को आगे बढ़ाया है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता राजनीतिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक सुधार के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अभियान को सफल बनाने में मंडल सह संयोजक राजकुमार फौजी नौरंगाबाद ने अपनी पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान विद्यालय परिसर की सफाई की गई और छायादार व फलदार पौधे लगाए गए, जिनकी देखरेख का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष अधिवक्ता नरेश गौतम, पूर्व सैनिक बनारसी, मोहित कायला, गौरव तंवर, बिजेंद्र मोड़ा कायल, महेश जांगड़ा पटवारी, परवीन, खेमचंद, प्रदीप गोलियां कायला, कुलदीप कायला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Jun 13, 2026
योग भारत की प्राचीन संस्कृति व स्वस्थ जीवनशैली का आधारः- सदीप कुमार तोशाम, 13 जून। एसडीएम संदीप कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्याल में आयोजित योगाभ्यास में रानी, सीमा, नवीन, नीलम सहित कस्बे के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शनिवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय,में उपमंडल स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोडने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इस वर्ष सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण पर आधारित है। योग बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मबल भी प्रदान करता है। एसडीएम संदीप ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से ही योग विश्व मंच पर स्थापित हुआ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुका है। इस अवसर पर आयुष विभाग से डिस्पेंसर प्रदीप भानखड़, योग सहायक मोहन ख्यालिया ने सयुंक्त रूप में शिरकत करते हुए विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। फोटोज़ संलन :-। ***********************
Bhiwani, Bhiwani | Jun 13, 2026
CBLU के पूर्व रजिस्ट्रार व KUK के वरिष्ठ प्रोफेसर बीएस चौधरी जी पर हमें गर्व और फक्र है....
Bhiwani, Bhiwani | Jun 13, 2026
चाचा DC के शिकायत दे है और नगर परिषद गली पर गली बनवा रही चाचा की? - Bhiwani News