मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बहोरीबंद एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति राजा सलैया के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत अग्रवालेश्वर धाम (बावड़ी) परिसर में ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामायण पाठ का आयोजन किया गया।