हरसूद: नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 5 में एक युवक ने किया जहरीले सांप का रेस्क्यू, सांप देखने लोगों का लगा जमावड़ा
रविवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 5 में एक युवक द्वारा जहरीले सांप का रेस्क्यू किया गया। छनेरा निवासी पंकज ढाक्से को वार्ड क्रमांक 5 में सांप दिखने की सूचना मिली सूचना मिली। पंकज ढाक्से ने मौके पर पहुंचकर आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप का रेस्क्यू किया। इस दौरान सांप देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया था।