पिपरिया: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं
रविवार अपराह्न 1:30 बजे लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में सुवे के कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा द्वारा जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आम जनों की समस्याएं सुनी गई. इस दौरान लखीसराय जिले के अलावा आसपास के क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को कृषि मंत्री ने गंभीरता पुर्वक सुना व तुरंत समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए.