महाराजगंज: बछरावां में सार्वजनिक स्थान पर शराब पार्टी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल
4 जून बृहस्पतिवार सुबह 11:00 बजे सोशल मीडिया पर शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ । जिसमें देखा जा सकता है, कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान बैठकर शराब पीते हुए नजर आ रहे है। वीडियो के बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो बछरावां स्थित रफी अहमद किदवई पार्क का बताया जा रहा है। जहां पर सुबह से लेकर शाम तक खेलने कूदने वाले बच्चे अथवा काफी लोग मौजूद रहते हैं।