पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र चम्पाबा पंचायत स्थित जराकेल गांव में पक्की सड़क नहीं रहने से स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को चम्पाबा गांव में पांच गांवों के ग्रामीणों की बैठक ग्राम मुंडा पौलुस बोदरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।