कौशाम्बी। लंबे समय से फरार चल रहे सात वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने उनके खिलाफ घोषित इनामी राशि बढ़ा दी है। एसपी ने आमजन से इनामी अपराधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।