सिराथू: चक सैनी में आगे जा रहे ई-रिक्शा में बाइक टकराई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
सैनी थाना इलाके के चकसैनी में बुधवार शाम ई-रिक्शा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल भीड़ गई है।इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।सैनी से देवीगंज की ओर जा रहे बाइक सवार युवक महेशपुर गांव के रहने वाले बताएं जाते हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सिराथू अस्पताल भेजा है।अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।