सावर: कादेड़ा में पेयजल और बिजली संकट को लेकर महिलाओं का आक्रोश, जयपुर-भीलवाड़ा हाईवे पर लगाया जाम
Sawar, Ajmer | May 12, 2026 कादेड़ा में सुविधाओं के अभाव व प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया,पेयजल,बिजली,मनरेगा और रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11 बजे जयपुर-भीलवाड़ा राजमार्ग पर जाम लगाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।सड़क के दोनो ओर वाहनो की लंबी कतारे लग गई,यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।पुलिस ने समझाइश की।