डलमऊ: बनपुरवा गांव में सड़क के बीच गिरा एलटी लाइन का पोल, ग्रामीणों में दहशत, बड़े हादसे का खतरा
शुक्रवार को समय लगभग 1 बजे बनपुरवा गांव के सोनू यादव का आरोप है कि भट्ठा जाने वाले रास्ते पर बिजली की एलटी लाइन का पोल अचानक जमीन पर गिर गया। जिससे क्षेत्र में आने जाने वाले ग्रामीण और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिसकी शिकायत बिजली विभाग के कर्मचारियों को की गई लेकिन अभी तक ना तो पोल को सही किया गया है और ना मौके पर कोई देखने पहुंचा है।