कन्नौज: ठठिया पुलिस ने अधिक मात्रा में शराब लेकर जा रहे युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर शराब तस्करी से जुड़े चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को अधिक मात्रा में देसी शराब के क्वाटर मिले हैं। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी युवक केशव पुत्र राजेंद्र सिंह कुशवाहा है जो की हिम्मतपुर गांव ठठिया का रहने वाला है। मीडिया सेल ने जानकारी साझा की है।