खलीलाबाद: गैस की किल्लत से अमरडोभा के लोग परेशान, कड़ी धूप में घंटों लाइन लगाने को मजबूर
बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा वार्ड में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुधवार दोपहर तेज धूप में बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने के लिए लंबी कतार में खड़े रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। घंटों इंतजार से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लोगों ने समय पर गैस वितरण की मांग की है।