गुण्डरदेही: ग्राम मटिया अ में 'जनसमस्या निवारण शिविर' में सांसद भोजराज नाग ने जिला प्रशासन को लगाई फटकार
ग्राम मटिया अ में आयोजित 'जनसमस्या निवारण शिविर' उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब कांकेर सांसद भोजराज नाग ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। शिविर में जिला प्रशासन द्वारा यह दावा किया गया था कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है, लेकिन वास्तविकता इसके ठीक उलट शिविर के दौरान जब सांसद भोजराज नाग ने स्वयं उपस्थित ग्रामीणों और विभिन्न विभागों (PHE, स्वास्थ्य आदि) के लोगों से चर्चा की, तो यह तथ्य सामने आया कि समस्याओं का समाधान कागजों पर तो हो गया है, लेकिन धरातल पर लोग आज भी परेशान हैं।