हाथरस: जमीन के बटबारे को लेकर एक युवक के सिर पर चाचा ने छत से मारी ईट, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहारी में जमीन के बटबारे को लेकर चाचा ने अपने भतीजे को छत से सिर में ईट मार दी। हादसे में ईट लगने से युवक शिवकुमार पुत्र विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे। शिकायत पर घायल युवक को पुलिस तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया।