मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
थाना क्षेत्र के ग्राम जैतुलपुर निवासी रेखा देवी पत्नी विजय प्रकाश की बीती शुक्रवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं मायके पक्ष ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।