गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए जटायु मशीन को शहरी क्षेत्र की साफ़-सफाई में लगाया गया
नगर निगम क्षेत्र के लोगो की सुविधा के लिए बुधवार को 1 बजे से जटायु मशीन को शहरी क्षेत्र की साफ सफाई में लगाया गया। उपमहापौर सुमित कुमार की देखरेख में टावर चौक से होते हुए कचहरी रोड और शहर के मुख्य मार्ग सफाई कार्य इस मशीन से करवाया गया। यह अत्याधुनिक मशीन है और वैक्यूम सिस्टम से काम करती है।