सोनो: पुणे में सड़क हादसे में टहकार के युवक की मौत, गांव में छाया मातम
Sono, Jamui | Apr 6, 2026 चरकापत्थर थाना क्षेत्र के टहकार गांव निवासी अजय यादव (26) की महाराष्ट्र के पुणे में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना सोमवार सुबह सात बजे मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जाता है कि अजय यादव पुणे में एक निजी कंपनी में हाईवे चालक के रूप में कार्यरत थे। वह कंपनी का सामान लेकर हाईवे