हनुमानगढ़: गेहूं खरीद व्यवस्था के विरोध में बड़ा आंदोलन, टाउन-जंक्शन मंडियों में किसानों, मजदूरों व व्यापारियों का संयुक्त धरना
गेहूं खरीद व्यवस्था में आ रही तकनीकी खामियों और सरकार की कथित नीतियों के विरोध में हनुमानगढ़ में आंदोलन तेज हो गया है। रविवार को जंक्शन धानमंडी में किसान, मजदूर और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से कृषि उपज मंडी समिति के समक्ष धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान टाउन और जंक्शन दोनों स्थानों पर मंडियां पूरी तरह बंद रहीं और व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गईं।