श्रीनगर: जमीन विवाद के मामलों के निष्पादन के लिए आयोजित किया गया जनता दरबार
भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को 12 बजे अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी निकिता अग्रवाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में श्रीनगर व चम्पानगर थाना क्षेत्र के चनका से योगेन्द्र प्रसाद यादव बनाम अमरेश यादव, प्रेमनगर से रामलाल हेम्ब्रम बनाम विशेष हेम्ब्रम आदि का मामला आया था।